Breaking News

उज्जैन@3 साल की बच्ची ने महाकाल के गर्भगृह मे किया शिवताडव का पाठ

Share


उज्जैन, 26 अगस्त 2022। मप्र के उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिग श्री महाकालेश्वर मदिर मे 3 साल की बच्ची ने शिव ताडव स्तोत्र का पाठ किया है. जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. इस लड़की का वीडियो इन दिनो जमकर वायरल हो रहा है. प्ले स्कूल मे पढ़ने वाली यह बच्ची गर्भगृह मे बाबा महाकाल के सामने खड़ी होकर शिव ताडव स्तोत्र का पाठ करती दिखाई दे रही है.
यह नन्ही सी बच्ची अभी सिर्फ तीन साल की है, लेकिन इतनी छोटी सी उम्र मे ही इस बालिका ने ना सिर्फ शिव ताडव स्त्रोत बल्कि महिषासुर मर्दिनी के मत्रो को भी कठस्थ कर लिया है. यह मत्र याद करने के लिए बड़े-बड़ो को लगातार अभ्यास और अनवरत उच्चारण करना पड़ता है. लेकिन यह बालिका बाबा महाकाल के पूजन अर्चन के साथ बड़ी आसानी और सरलता से इन मत्रो का जाप कर रही है.
उज्जैन के पानदरीबा क्षेत्र मे रहने वाली एकादशी शर्मा की वैसे तो सिर्फ 3 वर्ष है, लेकिन छोटी सी उम्र मे ही जिस तरीके से एकादशी शिवताडव स्त्रोत और महिषासुर मर्दिनी के मत्रो का जाप करती है. उससे हर कोई आश्चर्यचकित और प्रभावित हो जाता है. एकादशी की मा समीक्षा शर्मा बताती है कि एकादशी मे यह सस्कार उसके दादाजी विजयशकर शर्मा के माध्यम से आए है. क्योकि विजय शकर शर्मा प्रतिदिन भगवान का पूजन अर्चन मत्रोच्चार के साथ करते है.
जिससे एकादशी उन्हे देखकर मत्रोच्चार तो सीखी ही साथ ही उसकी रूचि पूजन पाठ मे भी बढ़ गई. दादा जी के साथ ही एकादशी के पिता अभिषेक शर्मा (बाला गुरु) महाकाल मदिर के पुजारी है. जिनके कारण भी एकादशी श्रावण मास के साथ ही महाकाल मदिर मे होने वाले हर पर्व और उत्सव मे जरूर जाती है।


Share

Check Also

कोलकाता@ममता की टीएमसी टूटी…58 विधायकों ने अलग गुट बनाया

Share ऋतब्रत बनर्जी को विधायक दल का नेता चुनाकोलकाता,03 जून 2026। पश्चिम बंगाल में ममता …

Leave a Reply