Breaking News

अम्बिकापुर@हितग्राहियों को बांटा गया वेंडर कार्ड एवं परिचय पत्र

Share

अम्बिकापुर, 25 अगस्त 2022 (घटती-घटना)। महापौर डॉ अजय तिर्की के मार्गदर्शन में गुरूवार को दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन अम्बिकापुर योजनार्न्तगत नगर पालिक निगम अम्बिकापुर के शहरी पथ विक्रेताओं को वेंडर कार्ड एवं वेंडर परिचय पत्र का वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वेंडर कार्ड एवं वेंडर परिचय पत्र प्रधानमंत्री स्वनिधि योजनान्तर्गत ऋण प्राप्त हितग्राहियों को वितरित किया गया। यह कार्यक्रम का आयोजन अम्बिकापुर के गांधी चौक स्थित डाटा सेन्टर में किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, सहायक परियोजना अधिकारी श्री रितेश सैन , लीड बैंक मैनेजर श्री प्रियेश गौतम, बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक श्री संतोष कुमार, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के श्री सुमित, सिटी मिशन प्रबंधक श्री सौरभ राय, श्री प्रवीण घोष, श्रीमती जयन्ती सिंह श्रीमती निशा सिंह, सामुदायिक संगठक श्री ऋषि कुमार राजवाड़े श्री अरविंद केशरी एवं शहर के पथ विक्रेतागण उपस्थित थे ।


Share

Check Also

बैकुंठपुर,@ सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में स्वास्तिक सोनी ने 94.4′ अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान

Share बैकुंठपुर,20 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। केंद्रीय विद्यालय बैकुंठपुर के होनहार छात्र स्वास्तिक सोनी ने सीबीएसई …

Leave a Reply