Breaking News

कुसमी@भरमार बंदूक के साथ दो युवक हुए गिरफ्तार

Share


-उपेश सिन्हा-
कुसमी ,22 अगस्त 2022(घटती-घटना)।सामरी पाठ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बेतपानी निवासी अशोक बिरिजिया नाम का युवक थाना आकर पुलिस को बताया कि दिनांक 18 अगस्त के दिन गांव के रंजीत और महेश मुझे करील तोड़ने के नाम से जंगल ले गये थे फिर हनुमात नामक स्थान के पास मुझे रूकने के लिये बोले और दोनो कही चल गये कुछ देर बाद आये तो रंजीत के पास भरमार बंदूक था फिर वापस घर लौटने लगे तो पडली पानी नदी के पास पहुँचे तो नेटवर्क देखने के लिये मैने मोबाईल निकालकर देखने लगा तो रंजीत आग बबुला हो गया और मोबाईल में फोटो खींच कर हमें पकड़वाने का आरोप लगाते हुये रंजीत और महेश ने अशोक के साथ मारपीट की जिसपर थाना सामरी पाठ में अपराध क्रमांक 33/22 धारा 294 ,506,323,34 भा.द.वि के तहत मामला दर्ज कर ,पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग,अतरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील नायक,प्रशांत कतलम एव उप पुलिस अधीक्षक डी.के सिंह के निर्देश पर आरोपियों की तलाश पुलिस ने शुरू की और 22 अगस्त की सुबह 4 बजे उनके घर से पुलिस ने पकड़कर थाने लाकर पूछताछ की तो बेतपानी जंगल से भरमार बंदूक बरामद हुआ,भरमार बंदूक की लाइसेंस नही होने पर आरोपियों 25 आर्म्स एक्ट की धारा जोड़कर दोनो आरोपी रंजीत महेश को पुलिस गिरफ्तार न्यायायिक रिमांड पर भेज दिया,कार्यवाही में थाना प्रभारी फरदीनंद कुजूर स.उ.नि. प्रकाश तिर्की,प्र. आर. राजेन्द्र ध्रुव,जेम्स लकड़ा आरक्षक विनोद यादव अनिल तिग्गा शामिल रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सीतापुर अस्पताल में मिली गई खामियां,कार्रवाई के निर्देश

Share अम्बिकापुर,25 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। 100 बिस्तर अस्पताल सीतापुर का शुक्रवार रात 9 बजे आकस्मिक …

Leave a Reply