लखनपुर,21 अगस्त 2022(घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहू को डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम राष्ट्रीय गौरव सम्मान प्राप्त हुआ है।यह सम्मान एकता फाऊंडेशन एवं ग्लोबल मिडिया नागपुर महाराष्ट्र द्वारा प्रदान किया गया है। छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहू को यह पुरूस्कार बाल अधिकार , महिला अधिकार, नशा मुक्ति के खिलाफ जन जागरूकता अभियान,मानव व्यापार के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान,बाल विवाह रोकने हेतु जन-जागरूकता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण एवं लाकडाऊन में लगातार किये गये उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रदान किया गया है।सुरेन्द्र साहू समाज सेवी संस्था छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव के पद पर लगातार 28 वर्षों से सामाजिक कार्य कर रहे है। छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान द्वारा वर्तमान में जिला कोरिया ,मुंगेली और सुरजपुर में वृद्धाश्रम का सफल संचालन, अंम्बिकापुर जिला सरगुजा में 15 विस्तरीय नशा मुक्ति केंद्र का संचालन, अम्बिकापुर जिला सरगुजा में रक्त की कमी को देखते हुए बल्ड बैंक का संचालन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहू को पुर्व में नेहरू युवा केन्द्र संगठन सरगुजा द्वारा जिला युवा पुरस्कार एवं नेहरू युवा केन्द्र संगठन छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य युवा पुरस्कार,स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय युवा पुरस्कार, साहित्य अकादमी एवं मैथिल प्रवाहिका द्वारा छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान, भारतीय आदिम जाति सेवक संघ दिल्ली द्वारा आदिवासी सेवा सम्मान, मानसिक कल्याण अभिभावक संघ बिलासपुर द्वारा सेवा सनद सम्मान, छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग रायपुर द्वारा बाल गौरव सम्मान, छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान, तेजस्वी फाऊंडेशन रायपुर द्वारा मानव सेवा सम्मान, एकता फाऊंडेशन नागपुर द्वारा कोविड योद्धा गौरव सम्मान,साथी फाऊंडेशन द्वारा कोरोना योद्धा सम्मान , भिलाई में रक्त मित्र सम्मान, बुजुर्गो की चौपाल संस्था रायपुर द्वारा श्रवण कुमार सम्मान, वक्ता मंच रायपुर द्वारा पर्यावरण संरक्षण सम्मान, कानपुर द्वारा नवसृजन कला प्रवीण अवार्ड, नर्मदा मिशन जबलपुर द्वारा समर्थ अंलकरण पुरूस्कार , दिल्ली में अन्तरराष्ट्रीय कबीर सम्मान एवं भुनेश्वर उडç¸सा में निम्मु चिन्ना लक्ष्मी नंदा अवार्ड का प्रतिष्ठित पुरस्कार भी मिला चुका है। छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहू को डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम राष्ट्रीय गौरव सम्मान मिलने पर अनेक लोगो ने बधाई दिया है। उल्लेखनीय है कि सुरेन्द्र साहू अनेक सामाजिक संगठनों से जुड कर लगातार सामाजिक कार्य कर रहे है। सामाजिक कार्य करने हेतु सुरेन्द्र साहू को यह पुरस्कार दिया गया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur