Breaking News

अम्बिकापुर@अधिकारी-कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल आज से

Share

अम्बिकापुर ,21 अगस्त 2022(घटती-घटना)। कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन जिला सरगुजा द्वारा प्रांतीय आह्वान पर सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल आंदोलन पर रहेंगे। फेडरेशन के संभागीय संयोजक कौशलेंद्र पाण्डेय, जिला संयोजक कमलेश सोनी द्वारा संयुक्त रूप जानकारी दिया गया है कि लगभग 40 वर्ष के इतिहास में पहली बार अनिश्चितकालीन हड़ताल होने जा रहा है। छत्तीसगढ़ के साढ़े चार लाख कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले आंदोलनरत रहेंगे। कर्मचारियों का दो सूत्रीय मांग है। पहला केन्द्र के समान 34 प्रतिशत देय तिथि से महंगाई भत्ता व 7वें वेतनमान में देय तिथि से गृह भाड़ा भत्ता इसे लेकर चार चरण की रणनीति बनाई गई थी। पहला मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिला कलेक्टर को दिया गया, दूसरा चरण में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन ज्ञापन, तीसरा चरण पांच दिवसीय हड़ताल रैली, चौथे चरण में अनिश्चितकालीन हड़ताल आंदोलन। छत्तीसगढ़ राज्य किसी भी प्रकार की आर्थिक समस्या नहीं है यहां पर प्रचुर मात्रा में कोयला, बाक्साइड, लोहा, हीरा, सोना, वनस्पतियां, बिजली, शराब से बेताहासा राजस्व की आय हो रही है सरकार किसानों को दोनों हाथों से लुटा रही है। संगठन का कहना है कि विधायक मंत्रियों का वेतन दोगुना हो गया। केवल कर्मचारियों के लिए पैसा नहीं है। कर्मचारी छत्तीसगढ़ के दुर्गम पहाड़ी, जगली क्षेत्रों में, नक्सली क्षेत्रों में अपनी जान जोखिम में डालकर अपनी सेवाएं दे रहा है। कोरोना काल में कितने कर्मचारियों ने अपनी जान गंवाकर अपनी सेवाएं दिया इसके बावजूद सरकार हमारे साथ धोखा छल कर रही है। इस आंदोलन में पहली बार न्यायालयीन कर्मचारी संघ एवं तहसीलदार संघ भी शामिल हो रहा है। इस आंदोलन में एम एल स्वर्णकार संभागीय प्रवक्ता, राजपत्रित अधिकारी संघ से डा सी के मिश्रा,वन कर्मचारी संघ से अजीत सिंह, लिपिक कर्मचारी संघ से दुर्गेश सिन्हा, प्रदेश लिपिक संघ से अखिलेश सोनी, आलोक कुशवाहा, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्रीय अधिकारी संघ से अनिल तिवारी,एल के सिंह, शिक्षक संघ से प्रमोद शर्मा, लघुवेतन कर्मचारी संघ से बिजेंद्र यादव, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ से नवीन केशरी, आदित्य नंदन यादव, कर्मचारी कांग्रेस से घनश्याम शर्मा, डिप्लोमा अभियंता संघ से आलोक सिंह ,एस एल मालवीय,डी आर डीढी, वाहन चालक संघ से ज्योति ली, आशुतोष दुबे, प्रमोद सिंह, नागेंद्र गुप्ता, आनंद यादव, संजय यादव, शैलेश सिंह आदि ने इस आंदोलन को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply