देखते ही देखते पूरी गाड़ी जलकर खाक, ड्राइवर की
दुर्ग, 20 अगस्त 2022। छाीसगढ़ के रायपुर दुर्ग नेशनल हाइवे मे एक डामर से भरे ट्रक मे भीषण आग लग गई. यह घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है. चलती ट्रक मे आग लगता देख ड्राइवर ने उसे बसत टॉकीज के पास सड़क मे ही खड़ा कर वहा से भाग निकला। देखते ही देखते 10 चक्का ट्रक आग की लपटो मे घिर गया और जलकर पूरी तरह खाक हो गया।
घटना की सूचना मिलने पर मौके मे पहुची 4 दमकल गाडि़यो ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। छावनी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, एक 10 चक्का ट्रक डामर लोड करके रायपुर से दुर्ग की तरफ जा रहा था। अचानक चलते ट्रक मे आग लग गई। और वह चारो तरफ से आग की लपटो मे घिर गया।
फिर क्या था, ड्राइवर ने सड़क पर ही ट्रक को खड़ा किया और खुद की जान बचाकर भाग निकला। घटना के बाद आसपास काफी भीड़ लग गई। लोगो ने घटना की जानकारी छावनी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही छावनी पुलिस मौके पर पहुची। पुलिस ने तुरत बीएसपी व दुर्ग कट्रोल रूम से फायर ब्रिगेड को बुलवाया। जिसके बाद आग पर काबू पाया। लोगो ने बताया कि ट्रक से डामर लीकेज हो रहा था। उसके गिरने के अवशेष भी सड़क पर देखे गए है। छावनी पुलिस मामले की जाच कर रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur