यमुनोत्री और गगोत्री हाईवे बद; कई वाहन फसे
उत्तरकाशी, 17 अगस्त 2022। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार की शाम को धरासू बैड के निकट भारी भूस्खलन हुआ है।
लगातार हो रहा है भूस्खलन
इस भारी भूस्खलन से धरासू यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हुआ साथ ही भूस्खलन का मलबा धरासू बैड के निकट गगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी गिरा। जिससे गगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हुआ है। लगातार भूस्खलन जारी रहने के कारण एनएच व बीआरओ की टीम बुधवार देर शाम तक राजमार्ग खोलने का कार्य शुरू नही हो पाया था।
बुधवार की शाम करीब पाच बजे हुआ भूस्खलन
धरासू यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बुधवार की सुबह छटागा और तलोग के पास भूस्खलन होने से बाधित हुआ। इन स्थानो पर राजमार्ग दोपहर तक सुचारू हुआ। लेकिन, बुधवार की शाम करीब पाच बजे धरासू यमुनोत्री राजमार्ग धरासू बैड से 200 मीटर की दूरी पर पहाड़ी से भूस्खलन शुरू हुआ है।
राजमार्ग पर लगी वाहनो की लबी कतार
भूस्खलन का मलबा चिन्यालीसौड़ व धरासू बैड के बीच गगोत्री राजमार्ग पर भी गिरा। जिससे दोनो राजमार्ग पर वाहनो की कतार लगनी शुरू हुई। करीब साढ़े पाच बजे पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा दर्जनो पेड़ो को उखाड़ते हुए पहले यमुनोत्री राजमार्ग पर गिरा फिर गगोत्री राजमार्ग पर गिरा। राजमार्ग के दोनो ओर खड़े तीर्थ यात्री व स्थानीयजन जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानो की ओर भागे।
कई बार बाधित हो चुका है दोनो हाईवे
भूस्खलन की सूचना पर जिला आपदा प्रबधन की टीम भी सक्रिय हुई। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के बडकोट खड की टीम और ऑलवेदर रोड की कटिग करने वाली कपनी की टीम मौके पर पहुची। आलवेदर रोड की कटिग के कारण धरासू बैड के पास भूस्खलन जोन काफी लबे समय से बना हुआ है। जिससे यमुनोत्री व गगोत्री राजमार्ग कई बार बाधित हो चुका है।
सुरक्षा की दृष्टि से आवाजाही रोकी
जिला आपदा प्रबधन अधिकारी देवेद्र पटवाल ने बताया कि बुधवार की शाम को हुए भूस्खलन के कारण धरासू यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग और गगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हुआ। सुरक्षा की दृष्टि से ब्रह्मखाल और धरासू के पास आवाजाही करने वालो को नियत्रित किया गया है। राजमार्ग खुलने मे वीरवार सुबह तक का समय लग सकता है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur