Breaking News

अम्बिकापुर@करंट से महिला की मौत

Share

अम्बिकापुर. 16 अगस्त 2022 (घटती-घटना)। नहाने के लिए पानी गर्म करने के दौरान इमरशन रॉड महिला के हाथ में सट गया। इससे महिला करंट की चपेट में आ गई। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार चेतना पालिया पति देवदन पालिया उम्र 40 वर्ष गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम फुंदरडीहारी की रहने वाली थी। वह 14 अगस्त की सुबह घर के नहानी घर में नहाने के लिए इमरशन रॉड से पानी गर्म करने के लिए विद्युत बोर्ड में लगा रही थी। तभी वह करंट की चपेट में आ गई और बेहोश हो गई। सूचना पर पति घर पहुंचा और उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply