Breaking News

अम्बिकापुर,@महिला हुई सर्पदंश की शिकार,उपचार के दौरान मौत

Share

अम्बिकापुर,14 अगस्त 2022 (घटती-घटना)। रात्रि में सोने के दौरान एक महिला सर्पदंश के शिकार हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार रमकलिया सिंह पति शिव सिंह 54 वर्ष बलरामपुर जिला के भैंसामुड़ा की रहने वाली थी। 12 अगस्त की रात को खाट में सोई थी। रात करीब 4.30 बजे परिजन को बताई की बिस्तर में सांप घुसा है और मुझे डंस लिया। परिजन उसे इलाज के लिए बलरामपुर अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


Share

Check Also

रायपुर@यूनिफार्म नीति में बदलाव,अब छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में 2-2 सेट में होंगे बच्चों के ड्रेस

Share रायपुर,05 जून 2026। छत्तीसगढ़ में वर्षों पुरानी व्यवस्था को बदल दिया गया है। साय …

Leave a Reply