धमतरी, 13 अगस्त 2022। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के देमार गाव मे चोरी की नीयत से घुसे दो सगे भाइयो ने, जिनमे से एक नाबालिग है, एक महिला की हत्या कर दी और उसकी दुधमुही बच्ची को बुरी तरह से घायल करने के बाद मरी समझकर छोड़ दिया। इस घटना को अजाम देने वाले एक नाबालिग सहित दो सगे भाइयो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनो आरोपी चोरी की नीयत से घर मे घुसे थे। इन चोरो ने दो साल की बच्ची पर भी चाकू से वार किया था। दोनो सगे भाई 10 हजार नकद और करीब एक लाख रुपयो के गहने पार कर दिए थे। आरोपी आवास पारा ग्राम देमार थाना अर्जुनी के निवासी बताए गए है।
मिली जानकारी के अनुसार, रक्षाबधन के त्यौहार पर दोनो भाइयो के पास खर्चे के लिए पैसे नही थे। जिसके बाद दोनो ने प्लान बनाकर चोरी करने की ठानी। मोहल्ला सूना होते ही दोनो मृतका के घर खिड़की का पर्दा हटाकर अदर घुस गए। अदर घुसकर दोनो कमरे मे खोजबीन करने लगे। जब कुछ नही मिला तो दोनो बाहर निकल रहे थे। तभी महिला ने उन दोनो को देख लिया। देख लेने पर उनकी पोल खुलने के भय से आरोपियो ने महिला को रसोई कमरे मे ले जाकर उसका मुह और नाक दबाकर बेहोश कर दिया। उतने मे ही उसकी बच्ची रोने लगी तब एक भाई ने उसके मुँह को दबाये रखा। महिला को होश आने के डर से मुकेश वापस रसोई कमरे मे गया और वहा रखे चटनी पीसने के सील (पत्थर) को दोनो हाथ से उठाकर महिला के सीने मे दो बार और बाये गाल मे एक बार पटक कर उसकी हत्या कर दी।
आरोपी ने बच्ची के गर्दन को पकड़कर उसे भी मारने के लिए उसे मुह के बल जमीन पर पटक कर रगड़ दिया। अपनी जेब मे रखे चाबी रिग मे लगा छोटे से चाकू से बच्ची के होठ और बाये गाल को काट दिया। इतना ही नही इस घटना को अजाम देने के बाद गड्ढा खोदकर जेवरात छुपाया। दोनो सगे भाइयो ने जेवरात एव नकदी 10 हजार रुपये कुल 80 हजार रुपये की चोरी कर वहा से फरार हो गये। पास के तालाब के मेड़ की ढलान पर गड्ढा खोदकर पर्स सहित सोने-चादी के जेवरात को दबाकर उसके उपर छोटे छोटे पत्थर को रखकर छुपा दिया था। दोनो भाइयो ने नकद रकम को खाने-पीने मे खर्च कर दिया। अर्जुनी पुलिस ने पुलिस ने धारा 450, 302, 307, 380 के तहत आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur