Breaking News

कोरबा@एसईसीएल सीएमडी कुसमुंडा मेगा प्रोजेक्ट का निरीक्षण कर लक्ष्य प्राप्ति के लिए हर संभव कदम उठाने के दिए निर्देश

Share

कोरबा, 10 अगस्त 2022 (घटती-घटना)। सीएमडी एसईसीएल डॉ प्रेम सागर मिश्रा, फ़ील्ड विजç¸ट पर कुसमुंडा मेगा प्रोजेक्ट पहुंचे । व्यू प्वाइंट पर विभागाध्यक्षों के साथ बैठक उपरांत उन्होंने 42 क्यूबिक मीटर शॉवल के साथ संचालित हो रहे ओबी पैच का निरीक्षण किया । इसके बाद , वे गोदावरी कोल पैच और फिर बरकुटा कोल-ओबी पैच में पहुँचे । उन्होंने सरफेस माइनर का ऑपरेशन देखा तथा नए पैच के विकसित किए जाने से सम्बंधित प्रगति की जानकारी ली । उत्खनन टीम को निर्देश देते हुए सीएमडी एसईसीएल ने कहा कि मशीनों की उपलब्धता तथा उनका उपयोग दोनों की अभिवृद्धि की दिशा में प्रयास किए जाएँ । उन्होंने ई एंड एम टीम से जल निकासी की व्यवस्था के सम्बंध में जानकारी लिया तथा आवश्यक निर्देश दिए । वे नारायणी पैच भी गए । खदान के निरीक्षण उपरांत उन्होंने माइनिंग एवं उत्खनन संवर्ग के अधिकारियों की बैठक ली तथा लक्ष्य प्राप्ति के लिए हरसंभव कदम उठाने के निर्देश दिए । कुसमुंडा परियोजना एसईसीएल की ही नहीं बल्कि कोल इण्डिया के मेगा प्रॉजेक्ट्स में महत्वपूर्ण स्थान रखता है ।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@शराब पीकर बाइक दौड़ाना पड़ा महंगाः तीन चालकों पर 30 हजार का जुर्माना, फिर भी नहीं थम रही नशे में ड्राइविंग

Share डॉक्टरी जांच में शराब सेवन की पुष्टि, पुलिस ने जब्त किए वाहन; सड़क सुरक्षा …

Leave a Reply