Breaking News

कोरबा@कांग्रेस के गौरव यात्रा में प्रदेश प्रभारी सचिव और जिला संगठन प्रभारी हुए शामिल

Share


कोरबा 09 अगस्त 2022 (घटती-घटना)।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के 90 विधानसभा क्षेत्रों में आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर गौरव यात्रा की शुरूआत हुई है। यात्रा के दूसरे दिन कोरबा विधायक एवं प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, प्रदेश प्रभारी सचिव चन्दन यादव और जिला संगठन प्रभारी गुरमुख सिंह होरा की उपस्थिति में गौरव यात्रा किया गया ढ्ढ इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर राजस्व मंत्री ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं अतएव पार्टी के केन्द्रीय संगठन द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार सभी राज्यों में गौरव यात्रा का आयोजन किया जा रहढ्ढ है। इसी क्रम में प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में 75 किलोमीटर की पदयात्रा, पार्टी के जिला पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ किया जावेगा। कांग्रेस की विचारधारा और सेवा की विरासत को आगे बढ़ाते हुए हम सभी जन की सेवा और प्रदेश के प्रगति व उत्थान के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर कोरबा नगर निगम के महापौर राजकिशोर प्रसाद सहित कांग्रेस के सम्मानीय सदस्य शामिल हुए।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@इंडिया टुडे टूरिज्म समिट में छत्तीसगढ़ को मिला ‘कल्चरल टूरिज्म विनर’ अवॉर्ड

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,16 जून 2026 (घटती-घटना)। गोवा में आयोजित इंडिया टुडे टूरिज्म समिट एंड अवॉर्ड्स 2026 …

Leave a Reply