Breaking News

भोपाल@महिला की आँखो मे मिर्ची बाबा ने झोकी धूल

Share

सतान प्राप्ति का लालच देकर खुद बनाया हवस का शिकार! अब गिरफ्तार
भोपाल,09 अगस्त 2022।
मिर्ची बाबा के नाम से प्रसिद्ध भोपाल के वैराज्ञानद गिरी पर एक महिला ने रेप का सनसनीखेज आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी मिर्ची बाबा को ग्वालियर से गिरफ्तार कर लिया है. पीडि़ता का आरोप है कि मिर्ची बाबा ने पूजा पाठ के नाम पर उसे बुलाया और नशे की गोलिया खिलाकर उससे दुष्कर्म किया।
जानकारी के मुताबिक, सतान सुख पाने के लिए पीडि़ता बाबा की चरण मे पहुची थी, पर इसका नाजायज फायदा उठाकर बाबा ने महिला से रेप किया और किसी को भी ये बात न बताने की धमकी दी। महिला ने सोमवार को इसकी शिकायत भोपाल मे दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने रेप के आरोपी मिर्ची बाबा हिरासत मे ले लिया।
पीडि़ता ने अपनी शिकायत मे बताया कि शादी के चार साल बाद भी उसकी कोई सतान नही थी। वह सतान प्राप्ति के लिए मिर्ची बाबा से मिली थी। मिर्ची बाबा ने दावा किया था कि सतान प्राप्ति के लिए वह पूजा अनुष्ठान करेगा और सफलता मिलेगी। इसके बाद मिर्ची बाबा ने पूजा पाठ के नाम पर उसे बुलाया और नशे की गोलिया खिलाकर उससे दुष्कर्म किया।
इसके बाद मिर्ची बाबा ने उसे धमकाया भी था कि इसकी जानकारी वह किसी को न दे, घटना इसी साल जुलाई की है। पीडि़ता के बयान के बाद वैराग्यानद गिरी उर्फ मिर्ची बाबा पर धारा 376, 506 और 342 के तहत केस दर्ज किया गया। शिकायत के बाद मिर्ची बाबा को देर रात ग्वालियर से गिरफ्तार कर लिया गया। बता दे कि मिर्ची बाबा को कमलनाथ सरकार मे राज्यमत्री का दर्जा दिया गया था।


Share

Check Also

कोलकाता@ममता की टीएमसी टूटी…58 विधायकों ने अलग गुट बनाया

Share ऋतब्रत बनर्जी को विधायक दल का नेता चुनाकोलकाता,03 जून 2026। पश्चिम बंगाल में ममता …

Leave a Reply