मुख्यमत्री की पहल से लाभावित हो रहे है सुदूर अचल के ग्रामीण
रायपुर, 08 अगस्त 2022। 48 साल के शिवनारायण कोरिया जिले के रतनपुर के रहने वाले है। शिव नारायण को पिछले कुछ समय से कमजोरी महसूस हो रही थी। इन्हे पेट दर्द और कमर दर्द की समस्या थी। इन्होने रतनपुर के हाट बाजार मे उपस्थित मोबाइल मेडिकल यूनिट मे अपनी जाच कराई। हाट बाज़ार क्लीनिक मे उनके बीपी, शुगर तथा हीमोग्लोबिन की जाच की गई। जाच मे हीमोग्लोबिन की मात्रा कम पाए जाने पर डॉक्टरो ने शिव नारायण को निःशुल्क दवाइया दी तथा खानपान के सम्बन्ध मे सलाह भी दी। अब शिव नारायण तेजी से स्वस्थ हो रहे है और पहले से बेहतर महसूस कर रहे है।
इसी तरह से कोरिया जिले के ही रहने वाले 51 वर्षीय मोहित विश्वकर्मा हाई बीपी और सिर दर्द की समस्या से पीडि़त थे। इनका कहना है कि हाट बाजार क्लीनिक मे डॉक्टरो द्वारा दी गयी दवाइयो से इन्हे राहत मिली है और अब ये नियमित रूप से हाट बाजार मे अपना इलाज करवा रहे है।
मुख्यमत्री श्री भूपेश बघेल ने दूरस्थ ग्रामीण अचलो मे लोगो तक स्वास्थ्य सुविधाओ की आसान पहुच के लिए हाट बाजार क्लिनिक योजना की शुरूआत की थी। इसके अतर्गत साप्ताहिक हाट बाज़ारो मे डेडिकेटेड वाहनो के माध्यम से निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, जाच एव असरकारक दवाइयो से लोगो को उत्तम स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है।
अकेले कोरिया जिले मे अब तक 35 हाट बाजारो के माध्यम से लोगो तक स्वास्थ्य सुविधाए पहुँचायी जा रही थी। इनकी लोकप्रियता और बढ़ती माग को देखते हुए कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा के निर्देश पर वर्तमान मे हाट बाज़ारो की सख्या मे वृद्धि की गई है, जिसके तहत 07 नवीन हाट बाज़ारो को चिन्हाकित किया गया है। अब जिले मे कुल 42 हाट बाज़ारो मे मोबाइल मेडिकल यूनिट के द्वारा लोगो का इलाज किया जाएगा।
07 नवीन हाट बाजार, जहा लोगो को मिलेगी सुविधाए- विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के साप्ताहिक हाट बाजार चरचा मे प्रत्येक रविवार तथा सलका मे मगलवार, विकासखण्ड भरतपुर के कटवार मे गुरुवार, विकासखण्ड खड़गवा के पोड़ी मे गुरुवार तथा बजारीडाड मे शनिवार, विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ के ढुलकु मे मगलवार तथा विकासखण्ड सोनहत के कटगोड़ी मे गुरुवार को लोगो को हाट बाजार क्लीनिक के माध्यम से निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओ का लाभ मिलेगा।
विगत 4 माह मे 41 हजार से अधिक को मिला निःशुल्क जाच एव दवाईयो का लाभ- योजना के तहत साप्ताहिक हाट बाजारो मे डेडिकेटेड वाहनो के द्वारा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिले मे आयोजित 608 हाट बाज़ारो मे लोगो को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाए उपलबध करवाया। 1 अप्रैल 2022 से अब तक कुल 41 हजार 72 मरीजो का परीक्षण कर उपचार किया गया, जिनमे 41 हजार 163 का टेस्ट कर निःशुल्क दवाइया दी गई। वही 54 जरूरतमदो को इलाज हेतु जिला अस्पताल मे रेफर किया गया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur