Breaking News

अम्बिकापुर@आरक्षक को धक्का देकर वाहन से कूद कर अपचारी बालक फरार

Share

अम्बिकापुर 08 अगस्त 2022(घटती-घटना)। शहर के गांधी चौक के पास से बालिका के अपहण व बलात्कार का आरोपी अपचारी बालक वाहन से कूद कर फरार हो गया। आरोपी अपचारी बालक को रामानुजगंज किशोर न्यायालय से बाल संप्रेक्षण गृह अंबिकापुर 7 अगस्त को लाया जा रहा था। आरक्षक ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराया है। पुलिस बालक की तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर थाना में धारा 363, 366, 376 (2) ढ़ पास्को एक्ट के तहत एक अपचारी बालक को हिरासत में लिया गया था। 7 अगस्त को रामानुजगंज किशोर न्यायालय में पेश करने के बाद उसे बाल संप्रेक्षण गृह अंबिकापुर के लिए वारंट करने पर आरक्षक विरेन्द्र बड़ा व प्रदीप गुप्ता द्वारा शासकीय वाहन जीप क्रमांका सीजी 03/3014 से अंबिकापुर बाल संपे्रक्षण गृह लाया जा रहा था। अंबिकापुर गांधी चौक पहुंचने पर ट्रैफिक सिग्नल रेड होने पर वाहन चालक आरक्षक प्रदीप गुप्ता वाहन धीरे किया। इस दौरान अपचारी बालक मौके का फायदा उठाते हुए आरक्षक विरेन्द्र बड़ा को धक्का मार कर वहन से कूद कर फरार हो हो गया। दोनों आरक्षकों द्वारा इसकी पीछा की गई पर कहीं पता नहीं चला। आरक्षक विरेन्द्र बड़ा ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने अपराध दर्ज कर अपचारी बालक की तलाश में जुट गई है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply