Breaking News

अम्बिकापुर@आधा दर्जन बदमाशों ने मारपीट कर लूट लिए मोबाइल व बैग

Share


बैग में था तीन युवकों का कई तरह के मूल दस्तावेज

अम्बिकापुर 08 अगस्त 2022 (घटती-घटना)। शहर के बंगाली चौक के पास 5 अगस्त की शाम को आधा दर्जन बदमशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों ने एक मोबाइल व तीन युवकों का कई तरह के दस्तावेज सहित बैग लूट कर फरार हो गए हैं। वहीं कोतवाली पुलिस इस मामले में लापरवाही बरत रही है। घटना के तीन दिन बाद भी बदमाशों के खिलाफ अपराध दर्ज नहीं किया गया है। पीडि़त थाने का चक्कर काटने को मजबूर हैं। जानकारी के अनुसार दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम खाला निवासी वीर साय पिता गोड़ साय 5 अगस्त को अपने 3 साथियों के साथ दो अलग-अलग बाइक से अंबिकापुर कलेक्टोरेट में पहाड़ी कोरवा होने का पंजीयन कराने आया था। सभी लोग अपने-अपने दस्तावेज का मूल प्रति साथ रखे थे। पंजीयन कराने के बाद शाम को बाइक से सभी वापस जा रहे थे। शहर के बंगाली चौक के पास किसी काम से सभी खड़े थे। तभी 5-6 लोग अए और मारपीट कर वीर साय के हाथ से मोबाइल व बैग लूट कर फरार हो गए। बैग में सभी का मूल दस्तावेज था। सभी डर कर अपने-अपने घर चले गए। घटना के दूसरे दिन कोतवाली पहुंच कर पुलिस को जानकारी दी पर घटना के तीन चार दिन बीत जाने के बाद भी बदमाशों के खिलाफ अपराध दर्ज नहीं किया गया है। वहीं पीडि़त कोतवाली के चक्कर काटने को मजबूर हैं। पीडि़तों का कहना है कि बैग में हम लोगों का मूल दस्तावेज था। नहीं मिलने पर बहुत परेशानी का सामना करना पड़ेगा।


Share

Check Also

रामानुजनगर@ हेलमेट छूटा,कुछ देर बाद हादसा…नशेड़ी बाइक सवार की टक्कर से स्कूल संचालक की मौत

Share पेट्रोल पंप उद्घाटन समारोह से लौटते समय हुआ हादसा, रामानुजनगर अस्पताल में उपचार के …

Leave a Reply