Breaking News

अम्बिकापुर@15 अगस्त तक लखनपुर व उदयपुर को सूखा घोषित नहीं किया गया तो चक्काजाम

Share

अम्बिकापुर 08 अगस्त 2022(घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जनमेजय मिश्रा के नेतृत्व में आज तहसील लखनपुर, उदयपुर को सूखा क्षेत्र घोषित करने व कृषकों का कर्ज माफी करने की मांग को लेकर महा महिम राज्यपाल व मुख्य मंत्री छत्तीसगढ़ के नाम से सरगुजा कलेक्टर को दिया। ज्ञापन के माध्यम से किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष ने जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के द्वारा सरगुजा जिले के 6 तहसील लुंड्रा, दरिमा, बतौली,अम्बिकापुर, मैनपाट व सीतापुर को सुखा क्षेत्र घोषित किया लेकिन तहसील लखनपुर व उदयपुर के किसानों के साथ सौतेला व्यवहार करते हुए लगभग 37640 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि जिसमें लगभग 30000 किसानों को प्रभावित किया जा रहा हैं अल्प वर्षा के कारण किसान भगवान भरोसे अपने लगाए हुए रोपनी को बारिश के इंतजार में धान को रोप दिए है आज किसान सर पर हाथ रख कर बैठा हुआ खून के आँशु रोने को मजबूर हैं सरगुजा के किसान खेती करने के लिए समितियों से खाद व कर्ज ले चुके है और अल्प वर्षा होने के कारण सरगुजा के किसान परेशान और हताश हैं कम वर्षा के कारण लखनपुर व उदयपुर के किसानों की जायज मांग को लेकर सरगुजा कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल महोदया व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से मांग किया कि दोनों तहसीलों को तत्काल सूखा घोषित कर किसानों का कर्ज भी माफ करे और यह भी कहा कि यदि 15 अगस्त तक लखनपुर व उदयपुर को सुख घोषित नही किया गया तो भाजपा व किसान मोर्चा किसानों के साथ एनएच-43 मार्ग को अवरुद्ध कर विरोध प्रदर्शन व उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी इस अवसर पर आज प्रदेश किसान मोर्चा के विशेष आमंत्रित सदस्य अनिल जायसवाल, नछत्तर सिंह,किसान मोर्चा जिला महामंत्री मनोज कंसारी,किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजू पाण्डेय, संभु सोनी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी छोटेलाल माथुर व अमित पटेल उपस्थिति रहें।


Share

Check Also

रामानुजनगर@ हेलमेट छूटा,कुछ देर बाद हादसा…नशेड़ी बाइक सवार की टक्कर से स्कूल संचालक की मौत

Share पेट्रोल पंप उद्घाटन समारोह से लौटते समय हुआ हादसा, रामानुजनगर अस्पताल में उपचार के …

Leave a Reply