अम्बिकापुर 08 अगस्त 2022(घटती-घटना)। जमीन में सोने के दौरान एक महिला सर्पदंश के शिकार हो गई थी। पर उसे पता नहीं चलने के कारण उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल नहीं ले जाया गया। काफी देर बाद जब उसकी तबियत विगडऩी शुरू हो गई तो उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार तिलासो पति छन्दन उम्र 49 वर्ष दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम कर्रा की रहने वाली थी। 7 अगस्त की रात को जमीन में बिस्तर व मच्छरदानी लगाकर पति के साथ सोई थी। रात करीब 11.30 बजे उसे दाहिने हाथ में काटने का एहसास हुआ। वह इसकी जानकारी परिजन को दी। परिजन ने देखा तो उसके हाथ में काटे जाने का कुछ पता नहीं चल रहा था। पर कमरे में करैत सांप थे। जिसे परिजन द्वारा मार दिया गया। वहीं महिला के हाथ में सांप के काटने का निशान नहीं होने के कारण परिजन उसे अस्पताल नहीं ले गए। पुन: महिला सो गई। 8 अगस्त की सुबह 6 बजे जब उसकी तबियत विगडऩी शुरू हो गई तो परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur