अम्बिकापुर 08 अगस्त 2022(घटती-घटना)। आजादी की 75 वी वर्षगांठ पर कांग्रेस की विधानसभा वार तिरंगा गौरव यात्रा का प्रारंभ मंगलवार 9 अगस्त से प्रारंभ हो रहा है। 9 अगस्त के दिन ही 1942 में कांग्रेस ने अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन का आगाज किया था। आजादी की हीरक जयंती पर इसी 9 अगस्त को कांग्रेस पूरे देश में विधानसभा स्तर पर तिरंगा गौरव यात्रा की शुरुआत कर रही है। सरगुजा जिले के तीनों विधानसभा में तिरंगा गौरव यात्रा के 9 अगस्त के कार्यक्रम की रूपरेखा जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता के द्वारा जारी किया गया है। विधानसभा अम्बिकापुर में उदयपुर के ग्राम देवगढ़ से यात्रा का प्रारंभ स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के नेतृत्व में किया जायेगा। देवगढ़ से 11 बजे प्रारंभ होकर शाम 5 बजे उदयपुर पहुँचेगी। इस दौरान यात्रा भदवाहि, खम्हरिया, रिखी, सालका, पलका, सोनतराई, मृगा डंडा होते उदयपुर तक कुल 22 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। सीतापुर विधानसभा में यात्रा का नेतृत्व खादय मंत्री अमरजीत भगत करेंगे। यात्रा ग्राम भूसु से प्रारंभ होकर ग्राम खड़ धोवा, मुरका, भवरा डांड, सोन तराई होते सीतापुर पहुँचेगी। लुंड्रा विधानसभा में यात्रा विधायक एवं छत्तीसगढ़ मेडिकल कार्पोरेशन के अध्यक्ष डॉ प्रीतम राम के द्वारा धौरपुर से प्रारंभ होगी। यह यात्रा ग्राम भिलई, सराईडीह, कारौली, बटौली, जमीरा होते सखौली में समाप्त होगी। 5 दिनों तक चलने वाले तिरंगा गौरव यात्रा को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय में वृहद रूपरेखा तैयार की गई है। इस दौरान पदयात्रियों को तिरंगा भी वितरित किया गया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने यह जानकारी दी है कि प्रत्येक दिन के रूट की पृथक से जानकारी जारी की जाएगी। आज की बैठक में श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शफी अहमद, महापौर दो अजय तिर्की, पीसीसी उपाध्यक्ष जे पी श्रीवास्तव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता, श्रीमती संध्या रवानी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, बंटी शुक्ला, मो इस्लाम, अमित सिंहदेव, सैयद अख्तर हुसैन, दीपक मिश्रा, विनोद एक्का, प्रमोद चौधरी, सतीश बारी, प्रभात रंजन सिन्हा, आनंदी तिग्गा, श्रीमती गीता प्रजापति, गीता रजक, पूर्णिमा सिंह, हिमांशु जायसवाल, अजय सिंह, संदीप सिंह, बल्केश्वर तिर्की, अविनाश प्रिय प्रियांशु, मिथुन सिंह, संजय सिंह, रजनीश सिंह, चंद्रभूषण सिंह, गुरुप्रीत सिंधु, अनूप मेहता आदि कार्यकर्ता शामिल थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur