Breaking News

नई दिल्ली@युवा और सासद नायडू से समाज,देश व लोकतत्र के बारे मे बहुत कुछ सीख सकते है:पीएम मोदी

Share


उपराष्ट्रपति एम. वेकैया नायडू की हुई विदाई
नई दिल्ली,08 अगस्त 2022। प्रधानमत्री नरेद्र मोदी ने सोमवार को उपराष्ट्रपति एम वेकैया नायडू को युवाओ व सासदो के लिए प्रेरणास्रोत करार दिया और कहा कि वे समाज, देश और लोकतत्र के बारे मे उनसे बहुत कुछ सीख सकते है। राज्यसभा के सभापति नायडू को उच्च सदन मे विदाई देते हुए प्रधानमत्री ने कहा कि वह देश के एक ऐसे उपराष्ट्रपति है, जिन्होने अपनी सभी भूमिकाओ मे हमेशा युवाओ के लिए काम किया और सदन मे भी हमेशा युवा सासदो को आगे बढ़ाया और उन्हे प्रोत्साहन दिया। उन्होने कहा, आपने देश के लिए और सदन के लिए जो कुछ किया है, उसका ऋण स्वीकार करते हुए आपको भविष्य के लिए बहुत शुभकामनाए देता हू। प्रधानमत्री ने नायडू के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि इस अवधि मे सदन के कामकाज मे वृद्धि हुई। उन्होने नायडू के बारे मे कहा, इस सदन को नेतृत्व देने की जिम्मेदारी भले ही पूरी हो रही हो लेकिन उनके अनुभव का लाभ भविष्य मे देश को मिलता रहेगा, साथ ही हम जैसे अनेक सार्वजनिक जीवन के कार्यकर्ताओ को भी मिलता रहेगा। प्रधानमत्री ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव मे आज देश अपने अगले 25 वर्षो की नई यात्रा शुरू कर रहा है, तब देश का नेतृत्व भी एक नए युग के हाथो मे है। उन्होने कहा, इस बार हम एक ऐसा 15 अगस्त मना रहे है, जब देश के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमत्री, लोकसभा अध्यक्ष सब के सब लोग आजाद भारत मे पैदा हुए है और सब के सब साधारण पृष्ठभूमि से आते है। मै समझता हू कि इसका एक महत्व है।
मोदी ने कहा कि नायडू ने उपराष्ट्रपति और सदन के सभापति के रूप मे गरिमा और निष्ठा के साथ अपने दायित्व का निर्वाह किया और अलग-अलग जिम्मेदारियो मे बड़ी लगन से काम किया। उन्होने कहा, आपने कभी भी किसी काम को बोझ नही माना। आपने हर काम मे नए प्राण फूकने का प्रयास किया है। मोदी ने कहा कि नायडू देश के एक ऐसे उपराष्ट्रपति है, जिन्होने अपनी सभी भूमिकाओ मे हमेशा युवाओ के लिए काम किया है। उन्होने कहा, आपका ये जज्बा और लगन हम लोगो ने निरतर देखी है। मै प्रत्येक माननीय सासद और देश के हर युवा से कहना चाहूगा कि वे समाज, देश और लोकतत्र के बारे मे आपसे बहुत कुछ सीख सकते है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@अभिषेक बनर्जी के बाद अब टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला…सिर फूटा

Share नई दिल्ली,31 मई 2026। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण …

Leave a Reply