Breaking News

अम्बिकापुर@बेरोजगारी भत्ता देने के वादों के साथ सत्ता में आई कांग्रेस सरकार की वादा खिलाफी से युवाओं में आक्रोश

Share

अम्बिकापुर 08 अगस्त 2022(घटती-घटना)। . बेरोजगारी व बेरोजगारी भत्ता की मां को लेकर सोमवार को भाजपा द्वारा सभा कर विरोध प्रदर्शन किया गया। भाजपा युवा मोर्चा और भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक के पास आम सभा कर रौली निकाल कर कलेक्टोरेट पहुंचे। यहां पुलिस द्वारा कलेक्टोरे से पहले ही बैरिकेट लगा कर रोकने की कोशिश की। पर कार्यकर्ताआं की संख्या अधिक व काफी उग्र होने के कारण बैरिकेट तोड़कर आगे बढ़। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस द्वारा दो बेरिकेट लगाए गए थे। पहले बैरिकेट तोड़ते हुए दूसरे बैरिकेट के पास पहुंचे और पुलिसकर्मियों के साथ काफी झूमा झटकी हुई। अंत में विरोध प्रदर्शन में शामिल होने आए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व आईएएस अधिकारी ओपी चौधरी के ेनेतृत्व में एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर विरोध प्रदर्शन समाप्त कया गया। इस दौरान उन्होनें सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में युवाओं को 2500 बेरोजगारी भत्ता देने की बात की थी, लेकिन सरकार में आने के बाद कांग्रेस ने युवाओं को धोखा दिया है। जिसके चलते प्रदेश के युवाओं का इस सरकार से भरोसा उठ गया। यह सरकार तो अपने ही मंत्री टीएस बाबा की अनदेखी कर रही है।
विशाल धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं को रोजगार देने तथा 1000000 बेरोजगार युवाओं को 2500 रुपए प्रति माह बेरोजगारी भत्ता देने के वादों के साथ सत्ता में आई कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी से युवाओं में आक्रोश है तथा युवा प्रदेश की कांग्रेस सरकार को सबक सिखाने को तैयार है जिसका आगाज विशाल आंदोलन से किया जा रहा है और 2023 के चुनाव में प्रदेश की निकम्मी कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए युवा दृढ़ संकल्पित हो चुके हैं। प्रदेश ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने कहा कि युवा मोर्चा की परिश्रम की पराकाष्ठा के दम पर ही हम आगामी चुनाव को जीत सकते हैं। युवा मोर्चा के दम पर ही 2023 में निकम्मी सरकार को बदलने का आवाहन करते हैं। युवा मोर्चा का कार्यकर्ता 1-1 बूथ पर से कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगा यह हम आशा और विश्वास करते हैं। मेजर अनिल सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि युवा मोर्चा भाजपा की रीढ़ की हड्डी है। भारतीय जनता युवा मोर्चा सरगुजा के जिला अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने संबोधित करते हुए कहा कि सरगुजा जिले में 90000 से ज्यादा बेरोजगार युवा रोजगार कार्यालय में पंजीकृत हैं जिन्हें ना तो रोजगार मिला और ना ही उन्हें आज तक कोई बेरोजगारी भत्ता मिला। आज युवा लगातार ठगा सा महसूस कर रहा है उसे लगातार प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा छला जा रहा है। आंदोलन को नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज, युवा मोर्चा जिला प्रभारी नितिन राय, रूबी पासी, दीक्षा अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष रोचक गुप्ता, शानू कश्यप, आरडी चौहान, वीर सोनी, चंदन शुक्ला, हर्ष जायसवाल, प्रियेश अग्रहरी, अनीश सिंह, भूपेश यादव , अमोघ कश्यप, निशांत सिंह विक्की सोनी, महेश्वर राजवाड़े ने भी संबोधित किया


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply