Breaking News

बेगलुरु@बेटी पर नही आया तरस

Share

… मा ने अपार्टमेट की चौथी मजिल से लड़की को फेका नीचे
बेगलुरु, 05 अगस्त 2022।
बेगलुरु मे एक हैरान करने वाली घटना मे एक मा ने कथित रूप से अपनी बेटी को अपार्टमेट के चौथे तल से नीचे फेक दिया जिससे बच्ची की मौत हो गई। गुरुवार दोपहर को यहा सपगीरामनगर मे इस महिला ने अपनी बेटी को फेकने के बाद खुदकुशी करने की कोशिश भी की लेकिन पड़ोसियो ने उसे बचा लिया। अपार्टमेट के सीसीटीवी कैमरे मे यह घटना रिकार्ड हो गई।
पुलिस उपायुक्त (मध्य सभाग, बेगलुरु) आर श्रीनिवास गौड़ा ने कहा, ‘सूचना मिलने पर हम अस्पताल गये और जाच के दौरान हमे बताया गया कि बच्ची बालकनी से गिर गई। विस्तृत जाच करने पर हमे पता चला कि मा ने जानबूझकर अपनी बेटी को फेक दिया जिसने कल देर रात दम तोड़ दिया। मा पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की प्रक्रिया जारी है।’
उन्होने कहा कि प्रथम दृष्टया यह सामने आया है कि मा ने बच्ची के मानसिक रूप से अक्षम होने के कारण यह कदम उठाया। पुलिस का कहना है कि मा दत चिकित्सक है लेकिन वह प्रैक्टिस नही कर रही थी और पिता सॉफ्टवेयर इजीनियर है। उसने कहा कि पिता की शिकायत पर इस मामले की जाच की जा रही है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं पर हमला कर लोकतंत्र को कमजोर कर रही : स्मृति इरानी

Share नई दिल्ली,29 सितम्बर 2026। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद कांग्रेस नेतृत्व की ओर …

Leave a Reply