Breaking News

सिद्धार्थनगर@एक साथ जा रहे थे युवक-युवती

Share

पुलिस ने पकड़ा,प्रेमी युगल को छोड़ने के लिए 65 हजार रुपए ली रिश्वत
एसपी ने टीआई समेत तीन को किया निलबित
सिद्धार्थनगर , 03 अगस्त 2022।
सरकार प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के दावे कर रही है. वही खाकी ने एक प्रेमी युगल को छोड़ने के नाम पर 65 हजार रुपए की रिश्वत ली. मामले की शिकायत पूर्व मत्री और विधायक ने पुलिस अधीक्षक से की थी. एसपी ने प्रकरण मे जाच के आदेश पुलिस उपाधीक्षक को किए, मामला सच निकला. कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी, आरक्षी और मुख्य आरक्षी निलबित कर दिया.
पूरा मामला उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर का है. मामले की शिकायत पूर्व मत्री डा. सतीश द्विवेदी और इटावा के विधायक माता प्रसाद पाडेय ने पुलिस अधीक्षक से की थी. कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनद ने कठेला थाना प्रभारी सौदागर राय, आरक्षी पन्नालाल व मुख्य आरक्षी सुरेश वरुण को निलबित कर दिया. एसपी ने इसकी जाच सीओ सदर प्रदीप कुमार यादव को सौपी है. घटना एक सप्ताह पहले की है. गाव हीरखास के निवासी सजय सिह और विशुनपुर बौरडीह गाव के अबदुल कय्यूम ने शिकायत की थी, जिस पर जाच के बाद कार्रवाई हुई है.
जानकारी के मुताबिक हीरखास गाव का एक युवक और नरवलिया गाव की एक युवती एक साथ कही जा रहे थे. पुलिस ने उन्हे प्रेमी युगल समझ कर पकड़ लिया. जबकि दोनो के बीच शादी तय हो चुकी थी. पुलिस दोनो को पकड़ कर थाने लाई. युवती को तो छोड़ दिया, लेकिन युवक को छोड़ने के लिए सौदेबाजी होने लगी. कठेला थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ कोई कार्रवाई न करने दो लाख रुपए की माग की, सौदेबाजी मे 65 हजार रुपए पर मामला तय हो गया. युवक के परिजन मुबई मे रहते है, इसलिए 65 हजार रिश्वत की रकम वहा से भेजी. तब पुलिस ने युवक छोड़ा. पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष सहित तीनो को निलबित कर दिया गया.।


Share

Check Also

नई दिल्ली@कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं पर हमला कर लोकतंत्र को कमजोर कर रही : स्मृति इरानी

Share नई दिल्ली,29 सितम्बर 2026। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद कांग्रेस नेतृत्व की ओर …

Leave a Reply