Breaking News

अम्बिकापुर@घर से लैपटॉप चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Share

अम्बिकापुर,01 अगस्त 2022(घटती-घटना)। लैपटॉप चोरी करने के मामले में गांधीनगर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी 28 जुलाई को शिवधारी कालोनी से एक व्यक्ति अपने घर से दो लैपटॉप चोरी की थी। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से चोरी के दोनों लैपटॉप भी जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार शहर के शिवधारी कालोनी निवासी वरूण पाठक के घर से 28 जुलाई को दो नग लैपटॉप अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया था। वह इसकी रिपोर्ट गांधीनगर थाना में दर्ज कराई थी। पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। गांधीनगर थाना प्रभारी कलीम खान के नेतृत्व में टीम गठित कर घटनास्थल व आस पास के लगभग 50 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज चेक किया गया। सीसीटीवी में कैद हुलिया व मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पटपरिया निवासी संदेही शानू केडिय़ा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसके पास से चोरी की दो लैपटॉप भी जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में मुख्य रूप से उप निरीक्षक रश्मि सिंह, सउनि विनय सिंह, प्रधान आरक्षक राधा यादव, आरक्षक अतुल सिंह शामिल रहे।


Share

Check Also

बैकुंठपुर,@ सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में स्वास्तिक सोनी ने 94.4′ अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान

Share बैकुंठपुर,20 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। केंद्रीय विद्यालय बैकुंठपुर के होनहार छात्र स्वास्तिक सोनी ने सीबीएसई …

Leave a Reply