बलौदाबाजार, 31 जुलाई 2022। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले मे एक 13 वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्मियो ने बच्ची को महज 10 रुपए का लालच देकर कई दिन तक सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले मे पुलिस ने दोनो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार पीडि़ता बलौदाबाजार की ही रहने वाली है और बहुत गरीब परिवार की है। वही पड़ोस मे रहने वाले 72 वर्षीय कुजराम वर्मा और 45 वर्षीय रमेश वर्मा ने नबालिग बच्ची की गरीबी का फायदा उठाते हुए उसे 10 रुपए देने के नाम पर अपने साथ ले गए। फिर बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसे चुप रहने को कह कर वापस उसके घर भेज दिया। इसी तरह से तीन-चार दिनो तक बच्ची को 10 रुपए देकर दोनो घर बुलाते और रेप करते रहे।
शनिवार को अचानक बच्ची के पेट मे दर्द होने पर मामले का खुलासा हुआ। पीडि़ता ने पूरी घटना की जानकारी परिजनो को बताई। इसके बाद थाने मे मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। परिजनो की शिकायत पर पुलिस ने दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोना आरोपियो के खिलाफ धारा 376 क, पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई मे जुटी है। फिलहाल बच्ची को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur