Breaking News

अम्बिकापुर@आमने-सामने दो बाइकों की भिड़ंत में घायल युवक की मौत

Share

अम्बिकापुर, 31 जुलाई 2022 (घटती-घटना)। शहर से लगे घुनघुटा पुलिया के पास आमने-सामने दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां जांच के दौरान एक बाइक सवार युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे की स्थिति को गंभीर देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार नजीमुद्दीन उम्र 25 वर्ष दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ा दमाली का रहने वाला था। वह शनिवार की शाम को बाइक से कहीं जा रहा था। रास्ते में घुनघुटा पुलिया के पास सामने से आ रहे बाइक सवार धरमपुर निवासी श्याम नगेशिया से टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पर परिजन दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने जमीमुद्दीन को मृत घोषित कर दिया जबकि श्याम नगेशिया की स्थिति को गंभीर देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया गया है।


Share

Check Also

जशपुरनगर@सफलता की कहानी : विश्व मात्सि्यकी दिवस पर अंबिकापुर में संभाग स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 70 मत्स्य पालक किसानों ने लिया हिस्सा

Share मछली पालन,झींगा पालन एवं तिलापिया पालन की आधुनिक तकनीकों और शासकीय योजनाओं की दी …

Leave a Reply