Breaking News

अम्बिकापुर@ढाबे के पास से पिकअप की चोरी,जुर्म दर्ज

Share

अम्बिकापुर, 30 जुलाई 2022(घटती-घटना)। शहर से लगे शंकरघाट स्थित ढ़ाबा के पास से शुक्रवार की रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा पिकअप चोरी करने का मामला सामने आया है। पिकअप चालक ढाबा में खाना खाने के बाद एक अज्ञात व्यक्ति के साथ ढाबा में ही सोया था। सुबह उठकर देखा तो उसके जेब से मोबाइल, पिकअप की चाभी नहीं है। सड़क पर जाकर देखा तो पिकअप भी गायब था। वहीं साथ में सो रहे अज्ञात व्यक्ति भी नहीं था। पीडि़त ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराया है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply