Breaking News

अम्बिकापुर@7 टंकियों से सोमवार-मंगलवार को जल प्रदाय नहीं होगा

Share

अम्बिकापुर,29 जुलाई 2022 (घटती-घटना)। नगर पालिक निगम के आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगई ने बताया है कि तकिया जल शोधन संयत्र में आवश्यक तकनीकी उन्नयन का कार्य हो रहा है जिसके कारण 1 अगस्त सोमवार सायंकाल एवं 2 अगस्त मंगलवार को मायापुर, केदारपुर, घुटरापारा, मणिपुर की दोनों टंकियों एवं नमनाकला की दोनों टंकियों से संबंधित क्षेत्रों के लिए जल प्रदाय नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित क्षेत्र के जल उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे उक्त अवधि के लिए आवश्यकतानुसार जल संग्रहित कर लें।


Share

Check Also

बैकुंठपुर,@ सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में स्वास्तिक सोनी ने 94.4′ अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान

Share बैकुंठपुर,20 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। केंद्रीय विद्यालय बैकुंठपुर के होनहार छात्र स्वास्तिक सोनी ने सीबीएसई …

Leave a Reply