सबूत लेकर एसएसपी दफ्तर पहुची विवाहिता
मेरठ ,28 जुलाई 2022। मेरठ के मवाना की विवाहिता के शिकायती पत्र पर मेरठ पुलिस ने जाच शुरू कर दी। पुलिस का दावा है कि विवाहिता का अपने ससुराल वालो से विवाद है। उसने पाकिस्तान के अफसर अली पर दुष्कर्म और देवर-ससुर पर अवैध हथियार सप्लाई करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि गौतमबुद्धनगर मे मुकदमा दर्ज है, लेकिन शिकायत पत्र की जाच करेगे।
विवाहिता की शादी नौ साल पहले गाजियाबाद मे हुई थी। पति और ससुराल वाले गौतमबुद्धनगर मे रह रहे है। विवाहिता ने एसएसपी मेरठ को दिए पत्र मे आरोप लगाया कि देवर और ससुर के पास पाकिस्तान का अफसर अली तीन साल से आता है। वह अवैध हथियार सप्लाई करने का काम करते है।
विरोध करने पर अफसर अली ने उसके साथ दुष्कर्म किया। देवर व ससुर के उत्पीडऩ करने का मुकदमा गौतमबुद्धनगर के जारचा थाने मे दर्ज है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur