Breaking News

अम्बिकापुर@अज्ञात ट्रक की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक की मौत

Share

अम्बिकापुर,28 जुलाई 2022(घटती-घटना)। अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जबकि एक को मामूली चोट आई थी। दोनों घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मंगलेश्वर पिता गंगाराम उम्र 20 वर्ष सूरजपुर जिले के सोनपुर चौकी करंजी का रहने वाला था। वह 27 जुलाई को अपने साला सोमार साय व दिलेश्वर के साथ तीनों बाइक से ग्राम दतिमा जा रहे थे। बाइक दिलेश्वर चला रहा था। रास्ते में सोनपुर और कसकेला के बीच अज्ञात ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में मंगलेश्वर व दिलेश्वर दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जबकि सोमार साय को मामूली चोट लगी थी। परिजन दोनों घायलों को इलाज के लिए पतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान मंगलेश्वर की मौत हो गई। जबकि दिलेश्वर का इलाज चल रहा है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply