Breaking News

लखनपुर@विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन राज्यपाल के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Share


रोजगार व बेरोजगारी भत्ता को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा का

लखनपुर,28 जुलाई 2022(घटती-घटना)। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा सरगुजा जिला अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर के नेतृत्व में 28 जुलाई दिन गुरुवार को भाजपा और युवा मोर्चा पदाधिकारियों द्वारा छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं को रोजगार एवं बेरोजगारी भत्ता देने को लेकर विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन , लखनपुर प्रतीक्षा बस स्टैंड में किया गया। साथ हि छत्तीसगढ़ के राज्यपाल अनुसूइया उइके के नाम तहसीलदार गरिमा ठाकुर को , ज्ञापन सौंपा है तो वहीं भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश सरकार ने चुनाव के पूर्व छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं को झूठे वादे करके सत्ता हासिल किया , चुनाव से पूर्व उन्होंने अपने वादों में कहा था कि छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं को रोजगार देंगे बेरोजगारी भत्ता देंगे किंतु आज तक रोजगार की स्थिति छत्तीसगढ़ में नहीं बना पा रहें हैँ। जिससे , छत्तीसगढ़ का युवा हताश और निराश है। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के द्वारा विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है साथ ही छत्तीसगढ़ के युवाओं को रोजगार सुनिश्चित कराने सहित , बेरोजगारी भत्ता देने की मांग की गई हैं। अगर मांगे पूरी नहीं होती है तो भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा , आने वाले समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा,। , प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष भाजपा किसान जिला अध्यक्ष जन्म जय मिश्रा, भाजपा ओबीसी पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष राजेंद्र जयसवाल, पार्षद आलोक मनोज, मनोज कंसारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष व भाजपा नेता राजेश अग्रवाल, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, मंडल महामंत्री सत्यनारायण साहू, कामेंद्र राजवाड़े, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, युवा मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष महेश्वर राजवाड़े, महामंत्री हर्षवर्धन पांडे, अभिमन्यु सिंह, मुकेश ठाकुर, दिव्यांश गुप्ता,,दीपक साहू,सचिन बारी,दीपक सारथी ,कृष्णा राजवाड़े,,त्रिशांत दास सहित बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply