Breaking News

सूरजपुर@नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Share

सूरजपुर 27 जुलाई 2022(घटती घटना)। नाबालिग किशोरी को भगा ले जाने एवं डेढ़ साल से उसके साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती बना देने के मामले में कोतवाली पुलिस ने बलौदा बाजार जिले के ग्राम नरधा में दबिश देकर पीडि़त युवती को बरामद कर आरोपित प्रहलाद बरिहा को गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम डुमरिया निवासी एक महिला ने अज्ञात आरोपी द्वारा उसकी नाबालिग पुत्री को भगा ले जाने की रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी। जिस पुलिस अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 363 के तहत अपराध दर्ज कर उसकी पतासाजी में जुटी थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस टीम ने बलौदा बाजार के ग्राम नरधा में दबिश देकर आरोपित प्रहलाद बरिहा पिता शिव बरिहा 24 वर्ष निवासी पाटन दादर जिला महासमुंद के कब्जे से युवती को बरामद कर आरोपित को गिरफ्तार किया।
पीडç¸त किशोरी पुलिस को बताया कि 5 फरवरी 2021 से विगत 23 जुलाई तक आरोपित ने रायबरेली से अपने घर तक उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया। जिससे वह 4 माह की गर्भवती भी है। पीडç¸ता के बयान के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आरोपित प्रहलाद को धारा 363, 366, 376 (दो)(ढ़) एवं पास्को एक्ट की धारा 6 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में सूरजपुर जेल भेज दिया गया।


Share

Check Also

प्रतापपुर@ प्रतापपुर और जरही में डेंगू-चिकनगुनिया रोकथाम के लिए चला लार्वा नियंत्रण अभियान,टेमीफॉस का किया गया छिड़काव

Share घर-घर सर्वे कर मच्छरों के प्रजनन स्थलों की पहचान,लोगों से सप्ताह में एक दिन …

Leave a Reply