सूरजपुर ,27 जुलाई 2022(घटती-घटना)। अजजा मोर्चा ने जनजाति गौरव महिला समाज सूरजपुर जिले की अध्यक्ष पुष्पा सिंह के नेतृत्व में कोतवाली थाना पहुंच कर नगर निरीक्षक प्रकाश राठोर को एक लिखित शिकायत देते हुए नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफार्म व्हाट्सएप ग्रुप मानस मंडली बत्रा में अश्लील व अभद्र शब्दों का प्रयोग करते टीका टिप्पणी कर उनके मान सम्मान को ठेस पहुंचाने के संबंध में आईटी एक्ट के तहत अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम एवं अन्य अधिनियम के साथ-साथ विभिन्न धाराओं के तहत बत्रा निवासी शिक्षक गणेश प्रसाद राजवाड़े के विरुद्ध प्रथम सूचना प्रतिवेदन देते हुए तत्काल अपराधिक प्रकरण एफ आई आर दर्ज करने की मांग की है इस दौरान भारतीय जनता पार्टी सूरजपुर जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, अजजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री सतनारायण सिंह, जिला उपाध्यक्ष एवं जनजाति गौरव (महिला)समाज जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष कौशल प्रताप सिंह, जनजाति गौरव समाज जिला अध्यक्ष संत सिंह, भाजपा जिला महामंत्री मुरली मनोहर सोनी, जिला कोषाध्यक्ष थलेश्वर साहू, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल, मार्तण्ड साहू, दरोगा सिंह, पार्षद अजय सिंह, त्रिभुवन सिंह, राजेश्वर तिवारी, किरण खेस, कौसल्या सिंह, अनिल साहू, भाजयुमो शहर महामंत्री संस्कार अग्रवाल, अमर सिंह सहित काफी संख्या में भाजपा, अजा मोर्चा, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur