मुबई,25 जुलाई 2022। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा है कि पार्टी मे पिछले विद्रोहो के विपरीत, इस बार बगावत का उद्देश्य शिवसेना को खत्म करना है। ठाकरे ने दक्षिण मुबई मे एक वार्ड स्तरीय पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद शिवसेना कार्यकर्ताओ को सबोधित करते हुए दावा किया कि शिवसेना हिदुत्व के लिए राजनीति मे है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने राजनीतिक हितो के लिए हिदुत्व का इस्तेमाल करती है। ठाकरे ने कहा, ‘पहले के विद्रोहो के विपरीत, यह बगावत शिवसेना को हमेशा के लिए खत्म करने के लिए है। उन्होने हमारा मुकाबला करने के लिए पेशेवर एजेसियो को लगा रखा है। यह धन और निष्ठा के बीच की लड़ाई है। ठाकरे 27 जुलाई को 62 वर्ष के हो जाएगे। उन्होने कहा कि इस बार उन्हे अपने जन्मदिन पर गुलदस्ता नही चाहिए, लेकिन शिवसेना कार्यकर्ताओ से हलफनामा चाहिए कि वे पार्टी पर भरोसा करते है और अधिक से अधिक लोगो को पार्टी के सदस्य के रूप मे जोड़ेगे। ठाकरे ने कहा, ‘लड़ाई अब भारत निर्वाचन आयोग के पास भी पहुची है, जिसमे दोनो गुट मूल शिवसेना होने का दावा कर रहे है। हमे न केवल जोश की जरूरत है, बल्कि पार्टी के सदस्यो के रूप मे लोगो के ठोस समर्थन और पजीकरण की भी जरूरत है। पूर्व मुख्यमत्री ने बिना किसी का नाम लिए अपने चचेरे भाई और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे पर निशाना साधा, जिन्होने कथित तौर पर कहा था कि अगर जरूरत पड़ी तो वह शिवसेना के 40 बागी विधायको को अपनी पार्टी मे विलय करने की अनुमति देने पर विचार करेगे। उद्धव ठाकरे ने कहा, मुझे पता है कि इन लोगो के लिए एक प्रस्ताव दिया गया है। मुझे नही पता कि यह किस प्रकार का ‘केमिकल लोचा (असतुलन) है, लेकिन इन लोगो को पता नही है कि उन्होने किसके साथ खिलवाड़ किया है। उन्होने बागी विधायको का जिक्र करते हुए कहा, मुझे नही पता कि आपको क्या कहकर बुलाऊ। इस पर वहा मौजूद भीड़ ने नारा लगाया, गद्दार । शिवसेना प्रमुख ने तब कहा, ‘यह उनके सिर पर ठप्पा है और वे जहा भी जाएगे उन्हे इसे अपने साथ ले जाना होगा। उन्होने इसे अपने कर्मो से अर्जित किया है। लोगो के प्रतिनिधि होने के बावजूद, वे केद्र सरकार की सुरक्षा के साथ घूम रहे है। उन्होने कहा कि ‘शिवसेना ने आम लोगो को खास बना दिया और इस इसी कारण इन 40 (बागी) विधायको ने चुनाव जीता। उन्होने कहा कि अब इसे शिवसेना कार्यकर्ताओ के नए समूह के साथ दोहराने का समय है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur