Breaking News

अम्बिकापुर@टायर फटने से ऑटो पलटी,घायल चालक की मौत

Share

अम्बिकापुर 24 जुलाई 2022 (घटती-घटना)। चलती ऑटो का टायर फटने से ऑटो पलट गई और चालक घायल हो गया। अंदरूनी चोट लगने से उसे तत्काल पता नहीं चला और घर जाकर सो गया। कुछ देर बाद सो कर उठा तो उसे दर्द होने लगी तब परिजन को घटना की जानकारी दी। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार फिरोज अहमद पिता जाहिद उम्र 30 वर्ष ग्राम विशुनपुर थाना सीतापुर का निवासी था। वह ऑटो चलाने का काम करता था। वह 22 जुलाई को ऑटो चलाकर घर लौट रहा था। तभी रास्ते में काराबेल बस स्टैंड पुलिया के पास अचानक चलती ऑटो का टायर फट गया। इससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई और चालक फिरोज जख्मी हो गया। अंदरूनी चोट लगने के कारण तत्काल उसे पता नहीं चल पाया और वह घर जाकर सो गया। कुछ देर बाद जब वह सो कर उठा तो उसे दर्द होने लगा। परिजन उसे इलाज के लिए सीतापुर अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाजा के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान 24 जुलाई की दोपहर उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

बैकुंठपुर,@ सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में स्वास्तिक सोनी ने 94.4′ अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान

Share बैकुंठपुर,20 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। केंद्रीय विद्यालय बैकुंठपुर के होनहार छात्र स्वास्तिक सोनी ने सीबीएसई …

Leave a Reply