Breaking News

सूरजपुर@बिहारपुर चाँदनी की पुलिसिंग बेलगाम

Share


-ओमकार पाण्डेय-
सूरजपुर 23 जुलाई 2022(घटती-घटना)।. जिले के दूरस्थ क्षेत्र बिहारपुर चाँदनी की पुलिसिंग बेलगाम हो गई है यहाँ अपराधियो के होशले बुलंद है और उनको सह देने में पुलिस के अधिकारी कर्मचारी भी पीछे नही है. चाँदनी थाना क्षेत्र की 16 वर्षीय छात्रा का अपहरण कर बलात्कार हुआ जिसका अपराध भी दर्ज हुआ. आरोपी पर उचित कार्यवाही नही होने से फिर से आरोपी ने छात्रा का अपहरण कर लिया है पीçड़त माता पिता थाना सहित पुलिस अधीक्षक का चक्कर काटने को मजबूर है. पुलिस अधिकारियों को दिए शिकायत में चाँदनी क्षेत्र की नाबालिक छात्रा 13 जून को स्कूल गई थी उसी गांव का रहने वाला आरोपी सियाराम साहू ने अपहरण कर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया. परिजनों को जानकारी होने पर चाँदनी थाने में धारा 363,366,376 पास्को एक्ट के तहत दर्ज हुआ. पुलिस ने विधिवत कार्यवाही करते हुए आरोपी को कुछ देर थाने में बैठाने के बाद छोड़ दिया गया. जिसके फलस्वरूप इस घटना के बाद आरोपी नाबालिक छात्रा को परेशान करते रहा, परिजनों को खुलेआम धमकी गाली गलौज कर 18 जुलाई को नाबालिक छात्रा का घर से अपहरण कर लिया. जिससे हलाकान परिजनों ने स्थानीय पुलिस से मदद मांगी,नही मिलने से परिजन पुलिस अधीक्षक सहित अजजा थाने में पूरे मामले की शिकायत न्याय की फरियाद की. शिकायत में उल्लेख है कि पुलिस थाना चांदनी के संरक्षण में उसकी पुत्री के साथ शारारिक शोषण किया जा रहा अगर उसकी पुत्री के जीवन संबंधी किसी प्रकार की घटना कारित होती है तो उसका जिम्मेदार आरोपी और चाँदनी थाना प्रभारी को बताया है.


Share

Check Also

प्रतापपुर@ प्रतापपुर और जरही में डेंगू-चिकनगुनिया रोकथाम के लिए चला लार्वा नियंत्रण अभियान,टेमीफॉस का किया गया छिड़काव

Share घर-घर सर्वे कर मच्छरों के प्रजनन स्थलों की पहचान,लोगों से सप्ताह में एक दिन …

Leave a Reply