Breaking News

अम्बिकापुर@अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Share

अम्बिकापुर 23 जुलाई 2022 (घटती-घटना)। भफैली मुख्य मार्ग पर अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार अज्ञात युवक की मौत हो गई थी। जिसकी पहचान हो गई है। मृतक राजपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला था। वह शुक्रवार को बाइक से ससुराल जाने निकला था।
जानकारी के अनुसार कईला पैकरा पिता सिया पैकरा उम्र 30 वर्ष मंदनेश्वरपुर थाना राजपुर का रहेन वाला था। शुक्रवार की दोपहर 3 बजे बाइक से ससुराल जाने ग्राम भुकरा के लिए निकला था। भफैली मुख्य मार्ग पर अंबिकापुर से राजपुर की ओर जा रहे अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी थी। इससे बाइक सवार कईला पैकरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए संजीवनी 108 से मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया था। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


Share

Check Also

रामानुजनगर@ हेलमेट छूटा,कुछ देर बाद हादसा…नशेड़ी बाइक सवार की टक्कर से स्कूल संचालक की मौत

Share पेट्रोल पंप उद्घाटन समारोह से लौटते समय हुआ हादसा, रामानुजनगर अस्पताल में उपचार के …

Leave a Reply