Breaking News

अम्बिकापुर@पिता ने डांटा तो किशोर ने कीटनाशक सेवन कर दी जान

Share

अम्बिकापुर,21 जुलाई 2022(घटती-घटना)। पिता काम करने के लिए बोला तो नाराज किशोर ने कीटनाशक सेवन कर आत्महत्या कर ली। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया था। जानकारी के अनुसार आसुम मिंज पिता महेश मिंज उम्र 16 वर्ष दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम पोडि़पा का रहने वाला था। वह 20 की सुबह घुमने गांव में निकला था। वापस आया तो पिता ने बोला की घुमते रहते हो खेती बोड़ी का दिन है कुछ काम भी कर दिया करो। इसस बद से वह नाराज होकर घर से कहीं चला गया। कुछ देर बाद घर वापस अया तो उल्टी करने लगा और कीटनाशक का गंध आने लगा। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलज अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

अंबिकापुर@ डायल-112 टीम को बंधक बनाकर हमला

Share ,आरक्षक गंभीर रूप से घायलझगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस से गाली-गलौज, रॉड से …

Leave a Reply