Breaking News

अम्बिकापुर@विद्यार्थियों को 10-10 व्यक्तियों को साक्षर करने का किया गया आह्वान

Share

अम्बिकापुर,21 जुलाई 2022(घटती-घटना)। शहर की सेवा भावी बहनों द्वारा शासकीय हाई स्कूल, पुलिस लाइन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी विकास जोशी ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी। संयोजिका वन्दना दत्ता ने सेवा किटी के उद्देश्य एव निरन्तर चल रही सेवा कार्यों की जानकारी दी। मुख्य अथिति ब्रम्हकुमारी विद्या बहन ने बच्चों को नैतिक शिक्षा, स्वछता और नशे के दुष्प्रभाव के बारे में वृस्तृत रूप से जानकारी दी। विद्यार्थियों को 10-10 व्यक्तियों को साक्षर करने इस महाअभियान से जुडऩे के लिए आह्वान किया गया। स्वच्छता पखवाड़े की जानकारी के साथ ही जनशिक्षण संस्था के एम सिद्दीकी ने भारत सरकार के कौशल विकास प्रशिक्षण की जनकारी से अवगत कराया। सर्वशिक्षा से दीपमाला सिंह ने बालिकाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता एवं आसपास की स्वच्छता पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन चन्दन पांडेय ने किया। जरूरतमंद बालिकाओं को सेवा किटी समूह से छाता एवं 150 बालिकाओं को सेनेटरी पैड़ का वितरण किया गया।
समूह की सदस्य नीलिमा गौयल, गायत्री सुल्तानिया, रेखा इंगोले, मधु चौदह, स्निग्धा मित्रा, च्यती अग्रवल, संजीता स्वर्णकार, ज्योति द्विवेदी, नमिता चावला, श्रद्धा खेरपाण्डे, स्मिता तिवारी ने जरूरतमंद बालिकाओं को शिक्षा के लिए आवश्यकता पडऩे पर समूह से हर सम्भव सहयोग करने की सहमति दी। आभार प्रदर्शन नेहा तिवारी द्वारा किया गया। विद्यालय परिवार के रंजना जायसवाल, राजेश्वरी निषाद, अलका सेंगर, आर नायर, राकेश पांडेय, संजीव कच्छप, विनोद कुमार पवार, आशा लकड़ा, सीमा कश्यप का योगदान सराहनीय रहा।


Share

Check Also

बैकुंठपुर,@ सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में स्वास्तिक सोनी ने 94.4′ अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान

Share बैकुंठपुर,20 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। केंद्रीय विद्यालय बैकुंठपुर के होनहार छात्र स्वास्तिक सोनी ने सीबीएसई …

Leave a Reply