Breaking News

नोएडा@21 अगस्त को गिराया जाएगा ट्विन टावर्स,तैयारी हुई पूरी

Share


नोएडा, 20 जुलाई 2022।
नोएडा सेक्टर 93ए मे बने सुपरटेक ट्विन टावर को 21 अगस्त को गिराया जाएगा. मगलवार को नोएडा प्राधिकरण और एडिफिस कपनी के बीच बैठक हुई, इसमे अपार्टमेट एसोसिएशन के लोग भी शामिल हुए. एडिफिस ने अपनी एक रिपोर्ट सौपी है जिसमे साफ कर दिया है कि, 21 अगस्त के दिन दोपहर 2:30 बजे ट्विन टावर को गिराया जाएगा.
कपनी ने बैठक मे इमारत ध्वस्त करने को लेकर क्या क्या तैयारिया हुई और कितना काम रह गया है, इसकी जानकारी दी. इमारत को ध्वस्त करने को लेकर पिलर्स मे होल किए जाने लगे है. इजीनियरो ने बताया कि, प्रत्येक टावर के 11 प्राईमरी, सात सेकेन्ड्री तलो पर स्थित पिलर्स मे ड्रिलिग के माध्यम से होल कर दिये गये है और पिलर्स पर जीओ फाईबर क्लॉथ रैपिग की जा चुकी है.
इसके साथ ही होल करने को लेकर केवल नौ पिलर्स ही बचे है, जिनमे रैपिग का कार्य अगले तीन दिनो मे पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए गए. 2 अगस्त से 20 अगस्त तक विभिन्न तलो पर स्थित पिलर्स मे किए गए होल्स मे विस्फोटक लगाया जाएगा।
वही विस्फोटक की निगरानी के लिए परिसर मे सीसीटीवी भी लगाए जाएगे. विस्फोटक लगाने के बाद इमारत मे प्रवेश पर रोक लगा दी जाएगी, ताकि कोई परिसर मे घुस न सके.
साथ ही प्रदूषण नियत्रण बोर्ड और नोएडा प्राधिकरण ने तय किया है कि लास्ट के वक्त के इम्राल्ड कोर्ट और एटीएस विलेज को धूल से बचाने के लिए 31 जुलाई तक आयरन शीट की ऊचाई तय कर उसे लगा दिया जाएगा. एडिफिस इजीनियरिग ने बताया कि उन्होने पुलिस विभाग से एनओसी लेने के लिए सभी डॉक्यूमेट जमा कर दिए है और इसी हफ्ते एनओसी मिलने की सभावना भी है. इसके अलावा इसी हफ्ते एनडीआरएफ के साथ भी एक बैठक की जाएगी जिसमे टावर गिराने पर सुरक्षा के तमाम पहलुओ पर चर्चा की जाएगी.


Share

Check Also

नई दिल्ली@अभिषेक बनर्जी के बाद अब टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला…सिर फूटा

Share नई दिल्ली,31 मई 2026। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण …

Leave a Reply