Breaking News

अम्बिकापुर@क्षेत्रीय कार्यकर्ता हेतु 30 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

Share

अम्बिकापुर, 20 जुलार्ई 2022(घटती-घटना)। अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी अधिनियम के प्रभावी एवं सुचारू क्रियान्वयन हेतु क्षेत्रीय कार्यकर्ता की नियुक्ति की जानी है। उनकी नियुक्ति 9 माह के लिए की जाएगी।
आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त श्री जे.आर. नागवंशी ने बताया है कि विज्ञापित पदों के लिए 30 जुलाई 2022 शाम 5ः30 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। प्राप्त आवेदन पत्रों का परीक्षण करने के पश्चात आवेदकों को सूचित किया जाएगा जिसकी तिथि 10 अगस्त होगी। आवेदकों को साक्षात्कार 20 अगस्त को लिया जाएगा। साक्षात्कार के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। यह चयन सूची 28 अगस्त को जारी की जाएगी। उक्त पद के लिए आवेदन पत्र का प्रारूप एवं विस्तृत जानकारी कलेक्टोरेट कार्यालय परिसर स्थित सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है साथ ही विभागीय ई-मेल पर भी देख सकते हैं।


Share

Check Also

अम्बिकापुर/पटना@विवाहिता की मौत के बाद विवाद,पिता ने पति पर लगाया जबरन जहर खिलाने का आरोप

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर/पटना,12 जून 2026 (घटती-घटना)। कोरिया जिले की एक विवाहिता की कीटनाशक सेवन से मौत …

Leave a Reply