अम्बिकापुर17 जुलाई 2022(घटती-घटना)। सरगुजा महाराज व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंह देव के इस्तीफे के बाद सरगुजा की राजनीति में भूचाल आ गया है और टीएस के समर्थक उनसे मिलने के लिए बेचैन हो उठे है।समूचे सरगुजा सम्भाग से उनके समर्थक अम्बिकापुर स्थित तपस्या पहुँच रहे है जहाँ उंसके मुलाकात कर उनके साथ खड़े रहने की बात कर रहे है। इस कड़ी में जिला पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी मरावी, पूर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरि यादव, शिव भजन सिंह मरावी सहित क्षेत्र के कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की।जिस पर श्री सिंहदेव ने जहां क्षेत्र की समस्याएं जानी वही कृषि के सम्बंध में भी जानकारी ली।इसके आलावे कार्यकर्ताओ ने हर स्थिति में उनके साथ रहने की प्रतिबद्धता दोहराई।इस दौरान पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बिंदेश्वर शरण सिंह देव, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अशोक, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष शिवभजन सिंह मरावी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी थी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur