चडीगढ़, 16 जुलाई 2022। पूर्व क्रिकेटर और काग्रेस नेता नवजोत सिद्धू और पजाबी गायक दलेर मेहदी को पटियाला जेल प्रशासन ने एक ही बैरक मे रखा है। बता दे कि सिद्धू और दलेर मेहदी पुराने दोस्त है। वे कई टीवी शो मे इकट्ठे हुए है। दलेर मेहदी को जेल मे मुशी का काम दिया गया है। वह भी सिद्धू की तरह बैरक से ही काम करेगे। जेल कर्मचारी उन्हे रोजाना रजिस्टर देकर जाएगे। इससे पहले सिद्धू को भी जेल मे क्लर्क का काम दिया गया है।
सिद्धू इस मामले मे काट रहे सजा-नवजोत सिद्धू 34 साल पुराने रोड रेज केस मे एक साल कैद की सजा काट रहे है। सिद्धू को पहले इस मामले मे सिर्फ जुर्माना लगाकर छोड़ दिया गया था। परिवार ने इसके खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल कर दी तब सुप्रीम कोर्ट ने फैसला बदलते हुए सिद्धू को एक साल बामशक्कत कैद की सजा सुना दी।
दलेर को “कबूतरबाजी” के केस मे हुई सजा
दलेर मेहदी को कबूतरबाजी यानी मानव तस्करी केस मे सजा हुई है। यह मामला साल 2003 का है। उन पर 10 लोगो को अपनी टीम का मेबर बनाकर अवैध तरीके से अमेरिका ले जाने का आरोप है। केस उनके भाई शमशेर सिह पर दर्ज हुआ लेकिन बाद मे दलेर को भी नामजद कर लिया गया। उन्हे 2018 मे ट्रायल कोर्ट ने 2 साल कैद की सजा सुनाई थी। जिसके खिलाफ वह पटियाला की सेशन कोर्ट चले गए। कोर्ट ने उनकी सजा बरकरार रखी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur