कहा-अवैध सबध होने के शक मे बनाया बधक, की जमकर मारपीट, मामला दर्ज
रायपुर, 13 जुलाई 2022। भारतीय वन सेवा के पूर्व अधिकारी अनूप भल्ला के खिलाफ पत्नी की बधक बनाकर मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ है. अनूप भल्ला की पत्नी सीमा भल्ला ने बधक बनाकर मारपीट और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई है.
बता दे कि, पूर्व आईएफएस की पत्नी सीमा भल्ला उम्र 49 वर्ष ने लिखित शिकायत दी कि अनुप भल्ला मेरे साथ मारपीट कर मेरा अवैध सबध होने का आरोप लगाता आया है. साथ ही मेरी मा पर टोना-टोटका करने का आरोप लगाता है. बीते दिनो मेरे पति ने मुझे बहाने से भोपाल भेज दिया. जिसके बाद मै जब घर लौटी तो, मुझे जबरदस्ती घर मे घुसने से रोकता रहा है. अनूप भल्ला मेरे घर की काम वाली बाई भगवती और ब्रजबाई के साथ मिलकर मुझे बल पूर्वक बाहर निकालने का प्रयास भी किया है. घर पर आने के बाद मुझे कई दिनो तक खाने-पीने के लिए राशन भी नही दिया जा रहा था. घर मे कैमरा लगाकर मेरी निगरानी की जाती थी. अनूप भल्ला ने मेरे साथ डडे के साथ पिटाई भी की है.
वही माना थाना पुलिस ने बताया कि प्रार्थीया के भाई से बधक बनाने की सूचना पाई गई थी. जिसके बाद महिला डीएसपी आशा सेन के नेतृत्व मे टीम गठित कर प्रार्थीया को मुक्त कराया गया. महिला की लिखित शिकायत पर आरोपी अनूप भल्ला के खिलाफ धारा 498ए, 342 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पूरे मामले की जाच की जा रही है.।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur