Breaking News

कन्नूर@केरल मे आरएसएस कार्यालय पर फेका गया बम,खिड़की शीशे टूटे, मौके पर पहुची पुलिस टीम

Share


कन्नूर, 12 जुलाई 2022। केरल के कन्नूर जिले के पय्यानुर मे आरएसएस कार्यालय पर बम फेकने के बाद इलाके मे सनसनी फैल गई है। पय्यान्नूर पुलिस के अनुसार, यह घटना मगलवार सुबह हुई, हमले मे इमारत की खिड़की के शीशे टूट गए। इस घटना मे फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नही है।
भाजपा ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण
इस घटना पर भाजपा के टॉम वडक्कन ने टिप्पणी करते हुए लिखा कि यह चौकाने वाला और दुर्भाग्यपूर्ण है कि कानून और व्यवस्था की स्थिति सामाजिक सगठनो पर बम फेकने के स्तर तक बिगड़ गई है। यह नागरिक समाज मे स्वीकार्य नही है। इससे पहले भी आरएसएस कार्यकर्ताओ पर हमले हुए है। इस तरह की कानून-व्यवस्था की स्थिति से जल्दी से निपटना होगा।


Share

Check Also

नई दिल्ली@भोंदू बाबा अशोक खरात मामले के अहम गवाह की सड़क हादसे में मौत…

Share नई दिल्ली,17 अप्रैल 2026। भोंदू अशोक खरात मामले के अहम गवाह की सड़क हादसे …

Leave a Reply