अम्बिकापुर,10 जुलाई 2022(घटती-घटना)। जमीन में सोने के दौरान एक महिला सर्पदंश के शिकार हो गई थी। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जुगो बाई पति सीखनू बैगा उम्र 45 वर्ष घंघरी थाना गांधीनगर की रहने वाली थी। 9 जुलाई को रात को कमरे में जमीन में सोई थी। देर रात को सांप ने उसे डंस लिया। वह सांप काटने की जानकारी पति को दी। पति ने उठकर देखा तो कमरे में सांप था। संजीवनी 108 की मदद से उसे इलज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी मौत हो गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur