अम्बिकापुर10 जुलाई 2022(घटती-घटना)। गौ सेवा मंडल के सफल पाँच वर्ष पुर्ण होने पर आर जी टॉवर बनारस रोड में पशु जागरूकता अभियान चलाया गया, और साथ ही आगे भी इस तरह के अभियान चलाने का निर्णय लिया गया, जिसमें मंडल की टीम शहर व आस पास के क्षेत्रों(गाँव) के विद्यालय, महाविद्यालय एवं पंचायतो में जाकर पशुओं के प्रति जागरूक किया जाएगा।
मंडल ने सदस्यों को जोड़ने व नए सदस्य जो काफी दिनों से जुड़कर सेवा कर रहे थे उनका पद विस्तार करते हुए, उनको निरन्तर सेवा भाव से आगे भी कार्य करने के लिए स्मृति चिन्ह व पद देकर सम्मानित किया गया।
समाज व अन्य लोग जो मंडल से जुड़कर सहयोगकर्ता के रूप में मंडल का साथ व सहयोग देते आ रहे है उनको स्मृति चिन्ह व साल भेट कर सम्मान किया गया।
पशु चिकित्सालय के डॉक्टर व कर्मचारियों का समय समय पर साथ हमेशा बना रहा इसके लिए उनको भी स्मृति चिन्ह व साल से सम्मानित किया गया।
साथ ही लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पत्रकारों ने भी समय समय पर हमारे कार्य को मीडिया के माध्यम से लोगो के बीच मे लाने का काम किया जिसके लिए उनको स्मृति चिन्ह व साल देकर सम्मान किया गया।
मंडल की टीम सूरजपुर, विश्रामपुर व जरही में संचालित है लेकिन बहुत जल्द हर जिले में मंडल का टीम घोषित किया जाएगा और साथ ही मंडल के पास खुद का शेल्टर कम अस्पताल भी जल्द ही शुभारंभ किया जाना है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur