अम्बिकापुर,09 जुलाई 2022(घटती-घटना)। अखोरा चौक के पास शुक्रवार की शाम को स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार अखिलेश यादव पिता तिरथ यादव उम्र 25 वर्ष भटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बरौंधी का रहने वाला था। शुक्रवार को अपने चचेरे भाई खेल साय के साथ बाइक से ससुराल केपी गया था। वहां से दोनों वापस घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में अखेरा चौक के पास स्कॉर्पियो क्रमांक सजी 12 एजी 9929 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने अखिलेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं खेल साय का इलाज चल रहा है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur