Breaking News

अम्बिकापुर@मयूर होटल का रसगुल्ला मिला अमानक

Share

अम्बिकापुर 07 जुलाई 2022(घटती-घटना)। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार गुप्ता द्वारा उदयपुर मेन रोड स्थित फर्म मयूर होटल एंड रेस्टोरेंट से रसगुल्ला का नमूना 15 मार्च 2022 को लिया गया था। इस नमूने को खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजा गया था। उक्त प्रयोगशाला के द्वारा जांच उपरांत खाद्य सामग्री को अमानक घोषित किया गया है। अनुविभागीय दण्डाधिकारी अम्बिकापुर सह अभिहित अधिकारी प्रदीप साहू ने बताया है कि खाद्य कारबारकर्ता को अभिहित अधिकारी द्वारा केन्द्रीय खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला से कार्यालय में संधारित खाद्य नमूने के द्वितीय भाग को अंतिम परीक्षण हेतु अपील फॉर्म जारी किया गया है। खाद्य कारबारकर्ता द्वारा निर्धारित प्रारूप अपील नहीं करने पर इसी जांच रिपोर्ट के आधार पर सक्षम न्यायालय में प्रकरण दायर किया जाएगा।


Share

Check Also

जशपुरनगर@सफलता की कहानी : विश्व मात्सि्यकी दिवस पर अंबिकापुर में संभाग स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 70 मत्स्य पालक किसानों ने लिया हिस्सा

Share मछली पालन,झींगा पालन एवं तिलापिया पालन की आधुनिक तकनीकों और शासकीय योजनाओं की दी …

Leave a Reply