अम्बिकापुर 07 जुलाई 2022(घटती-घटना)।. पति ने पत्नी की डंडे से पिटाई कर दिया था। इसेस पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। उसे घटना के दो दिन बाद इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बिन्दू चौधरी पति सोमार साय उम्र 27 वर्ष गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम अजिरमा काली घाट के पास की रहने वाली है। 30 जून की शाम को विवाद पर सोमार साय ने अपनी पत्नी की डंडे से पिटाई कर दिया था। इससे महिला अचेत थी। उसे इलाज कराने के बजाए घर में ही रखे रहा और बीमार होने की जानकारी महिला के मायके वालों को दे दिया। सूचना पर महिला के मायके वाले पहुंचे तो महिला अचेत पड़ी थी। वहीं महिला का 7 वर्षीय पुत्र ने परिजन को बताया कि पिता ने डंडे से मां को मारा था। 2 जुलाई को महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं सूचना पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur